फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन तोड़ने पर खिलाड़ी की वर्ल्ड कप से हो गई छुट्टी्

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है लेकिन दूसरी ओर एक खिलाड़ी को टूर्नामेंट से इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंक वह नियमों का पालन नही कर रहा था।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के उद्धाटन के अवसर पर पाकिस्तान के 8 खिलाड़ियों को नियमों का पालन नहीं करने पर जमकर लताड़ लगाई गई और उन्हें धमकी दी गई कि दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने की दिशा में वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा। इन 8 खिलाड़ियों में टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी शामिल थे।

खैर, पाक क्रिकेटर इस धमकी के बाद तो सुधर गए लेकिन बांग्लादेश के एक किकेटर को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम भले ही अभी तक वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही हो लेकिन उसके एक खिलाड़ी की टीम प्रबंधन की ओर से दी गई सख्त हिदायत का पालन नहीं करने की स्थिति पर कड़ा फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बिना अनुमति के बाहर रहने से टीम नाराज, किया बाहर

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन को टीम निर्देशों का पालन न करने पर वर्ल्ड कप से वापस स्वदेश भेजा जाएगा। टीम मैनेजर खालिद महमूद के अनुसार अल अमीन के खिलाफ ब्रिस्बेन में 19 फरवरी को टीम होटल में लौटने की समय सीमा (स्थानीय समयानुसार रात्रि 10 बजे) का पालन न करने के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी खिलाड़ी को रात्रि 10 बजे के बाद होटल लौटना है तो उसके पास टीम प्रबंधन की अनुमति होनी चाहिए। शनिवार को बांग्लादेश का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश और तूफान के कारण मैच नहीं हो सका था।

25 साल के इस क्रिकेटर ने तय सीमा के बाद बाहर रहने के मामले में टीम प्रबंधन से कोई अनुमति नहीं ली थी। हुसैन ने बताया कि इस क्रिकेटर को जल्द से जल्द स्वदेश भेजने की व्यवस्‍‌था की जाएगी।

उन्होंने कहा, "सामान्य रूप से अगर कोई खिलाड़ी रात के 10 बजे के बाद बाहर रहता है तो उसे प्रबंधन से अनुमति लेनी होगी। हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि अल-अमीन ने होटल छोड़ रखा है। हमें बाद में आयोजकों की ओर से इस बार में जानकारी मिली। हम उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश भेजने की व्यवस्‍‌था कर रहे हैं।"

हालांकि अल-अमीन ने इस वर्ल्ड कप में अभी एक भी मैच नहीं खेला है। बांग्ला टीम अपने 2 मुकाबले में से एक जीत चुकी है जबकि एक बारिश के कारण धुल गया था। पूल-ए में बांग्लादेश अंकतालिका में श्रीलंका और इंग्लैंड से आगे बना हुआ है। उसका अगला मैच 26 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें