वर्ल्ड कप 2015 को अब गिनती के रह गए है। सभी देशों की टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणाएं कर रही है। क्रिकेट के इस खुमार के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
वर्ल्ड कप खेलने के लिए जिस एक क्रिकेटर का नाम चयन हुआ है। उस पर पहले से ही एक फिल्म अभिनेत्री से रेप का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर उस क्रिकेटर को गिरफ्तार कर गया है।
हैरत की बात यह है कि अगले माह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने के लिए इस क्रिकेटर के लिए कोर्ट से पैरोल मांगी गई थी। जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया।
शादी का झांसा देकर रेप करने का है आरोप
बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल रुबेल हुसैन पर वहीं की एक 19 वर्षीय अभिनेत्री से रेप करने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि रुबेल ने उसे शादी का झांसा दिया और लम्बे समय तक रेप करता रहा।
जब पीड़िता ने रुबेल से शादी करने की बात कही। तो पहले तो रुबेल आना-कानी करने लगा। लेकिन बाद में बिल्कुल मुकर गया। रुबेल के साफ मना करने के बाद पीड़िता ने पिछले माह पुलिस के पास जाकर केस दर्ज करवाया।
इस मामले में ढाका पुलिस के एक अधिकारी अनिसुर रेहमान का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया। जिसमें सभी परीक्षण आरोपी रुबेल हुसैन के खिलाफ पाए गए हैं।
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी तथ्य पेश करते हुए गिरफ्तारी जारी रख्ाने की मांग की। जिसे ढाका कोर्ट ने मंजूर कर दिया। वहीं, अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के वर्ल्ड कप जाने के लिए पैरोल मांगी गई। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
"रुबेल शादी करेगा तो केस वापस ले लूंगी"
वहीं, मामले में पीड़िता ने कोर्ट से बाहर आते हुए कहा है कि यदि रुबेल उनसे शादी करने को तैयार हो जाता है। तो वह अपना केस वापस ले लेगी।
25 साल के दांए हाथ का तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अभी तक 22 टेस्ट, 53 वनडे और 11 टी-20 मैच खेले हैं। रुबेल ने 2009 में श्रींलंका के खिलाफ ढाका में वनडे मैच की शुरूआत की थी। इसमें रुबेल ने 4 विकेट झटके थे।
आखिरी वनडे मैच भी ढाका में ही जिम्बाबवे के खिलाफ खेला था। इसमें दो विकेट लिए थे। रुबेल के नाम वनडे में कुल 69 विकेट है।