फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मुंह से निकली बांग्लादेशी क्रिकेट टीम, बाल-बाल बचे तमीम इकबाल ने सुनाई आपबीती

Fri, 15 Mar 2019 09:13 AM IST
sapna singla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई बांग्लादेशी क्रिकेट टीम एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बची। क्राइस्टचर्च में जुम्मा (शुक्रवार) की नमाज अता करने ये खिलाड़ी अल नूर मस्जिद पहुंचे ही थे कि तभी वहां एक बंदूरधारी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। हालांकि इस घटना में किसी खिलाड़ी को चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन




इस घटना के बाद पूरी बांग्लादेशी टीम बेहद सहमी हुई है और जल्द से जल्द न्यूजीलैंड छोड़कर स्वदेश लौटना चाहती है। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि कल से ही बांग्लादेशी टीम को क्राइस्टचर्च में टेस्ट मैच खेलना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

घटना के दौरान दिग्गज बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल भी मौके पर मौजूद थे। होटल पहुंचने के बाद उन्होंने आपबीती सुनाते हुए ट्वीट किया, 'हमलावर से पूरी टीम सुरक्षित है। डर सा गया हूं। हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

   



 


विज्ञापन
#christchurchMosqueAttack
Next
AU ऐप में पढ़ें