फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने मशरफे मुर्तजा और शाकिब को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से किया बाहर

Mon, 09 Mar 2020 04:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मशरफे मुर्तजा और शाकिब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा और शाकिब अल हसन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया है। शाकिब पर आईसीसी ने भ्रष्ट आचरण की वजह से दो साल का बैन लगाया है। इसमें एक साल की सजा निलंबित रखी गई है। 

विज्ञापन


रविवार को हुई बीसीबी के बोर्ड डाइरेक्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि 16 खिलाड़ियों को पेरोल पर रखा जाएगा लेकिन इनमें से सिर्फ सात को ही लाल और सफेद गेंद के कांट्रेक्ट में रखा गया है। यह करार इस साल 31 दिसंबर तक मान्य होगा।

गौरतलब है कि मशरफे मुर्तजा ने हाल ही में वन-डे कप्तानी छोड़ी है। इसी वजह से उन्हें सीमित ओवर की टीम का नियमित सदस्य नहीं माना जा रहा है। वहीं, शाकिब बैन झेल रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि बीसीबी ने रविवार को सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को वन-डे टीम की कमान सौंपी। तमीम पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे मैच से अपने कप्तानी कार्यकाल का प्रारंभ करेंगे। दरअसल, बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ एक अप्रैल को कराची में वन-डे खेलना है। 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट
मुर्तजा और शाकिब के साथ ही इमरूल कैस, अबु हैदर रोनी, सैयद खालिद अहमद, रूबेल हसन और शादमान इस्लाम को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली। नजमुल हुसैन शांतो, मोहम्मद मिथुन, इबादत हुसैन चौधरी, एफी हुसैन धुरबो और नईम शेख को पहली बार इस सूची में जगह मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें