फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब इस विंटेज कार के साथ अमिताभ बच्चन हुए नि:शब्द

Mon, 09 Mar 2020 04:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amitabh Bachchan with Vintage Car Ford Perfect - फोटो : social media
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक नई कार के बारे लिखा है कि कई बार आप नि:शब्द हो जाते हैं। दरअसल बॉलीवुड में महान अभिनेता के रूप अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी विंटेज कार है। 
विज्ञापन

अमिताभ अपनी नई कार के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। उनकी नई कार एक पीले रंग की फोर्ड है। उन्होंने अपनी नई कार में सैर भी की। सोशल मीडिया पर अपनी नई कार की साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा, "कई बार ऐसा क्षण होता है जब आप नि:शब्द हो जाते हैं... मैं अभी हो गया हूं... मैं खुद को व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कुछ बाहर नहीं आ रहा... एक बीते हुए जमाने की कहानी... समय से परे एक इशारा।" 

अपने ब्लॉग पर बिग बी ने इस दिलकश कार के पीछे की कहानी साझा करने का वादा किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, "स्पष्ट रूप से इस दास्तां के पीछे एक कहानी है... और यह कथन में होगा जब बात करना बंद हो जाता है और सितारे सुनते हैं, खुले, खाली हाथों से... 1950 के दशक की शुरुआत की एक कहानी... गहरी नींद के असर में कही गई।" 
 
विज्ञापन

काम के मोर्चे की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस समय कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं, इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी काम कर रहे हैं। यह एक Sci-Fi ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अन्य फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन आयुष्मान खुराना के साथ 'गुलाबो सीताबो', इमरान हाशमी के साथ 'चेहर' और नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित 'झुंड' में भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें