मलेशिया में खेले जा रहे एशिया कप अंडर-19 में टीम इंडिया को मंगलवार को दूसरा करारा झटका लगा। नेपाल से हारने वाली टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। रॉयल सेलांगोर क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 187 रन बनाए। बांग्लादेश ने यह लक्ष्य महज दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।