फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvZIM: लिटन-तमीम का शतक, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे का किया 3-0 से क्लीन स्वीप 

Fri, 06 Mar 2020 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लिटन दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लिटन दास (176) और तमीम इकबाल (128*) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने तीसरे व आखिरी वन-डे में जिम्बाब्वे को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 123 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।  

विज्ञापन


इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने तीन विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते जिम्बाब्वे को जीत के लिए 43 ओवर्स में 342 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 37.3 ओवर्स में 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।  

बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद सैफुद्दीन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 6.3 ओवर्स में 41 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं, लिटन दास को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि तमीम इकबाल और लिटन दास दोनों मैन ऑफ द सीरीज के हकदार बने। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह अवार्ड साझा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें