फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs SA: खत्म हुआ शाकिब अल हसन का टेस्ट करियर! मीरपुर टेस्ट के लिए उनकी जगह टीम में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

Fri, 18 Oct 2024 04:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाकिब की जगह बीसीबी ने हसन मुराद को टीम में शामिल किया है। 23 वर्षीय गेंदबाज ने 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 136 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्तूबर से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए शाकिब अल हसन उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसकी जानकारी वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को पहले ही दे चुके हैं। वहीं, बोर्ड ने शुक्रवार को उनकी एक युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का एलान किया। ऐसे में दिग्गज ऑलराउंडर का टेस्ट करियर समाप्त होता दिख रहा है। 
विज्ञापन

भारत दौरे पर शाकिब ने किया था संन्यास का एलान
दरअसल, दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में भारत दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने ढाका में विदाई टेस्ट खेलने की इच्छा जताई थी। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, युवा और खेल सलाहकार महमूद शोजिब भुईन ने कहा था कि शाकिब को सुरक्षा की मांग करने से पहले अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, शाकिब ने बोर्ड को बताया कि वह इस मुकाबले के लिए ढाका नहीं जाएंगे।

इस खिलाड़ी को मिला मौका
शाकिब की जगह बीसीबी ने हसन मुराद को टीम में शामिल किया है। 23 वर्षीय गेंदबाज ने 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 136 विकेट चटकाए हैं। बीसीबी की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा- हमें बताया गया है कि शाकिब पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह अपने टेस्ट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन उनके अनुभव के साथ, हमारे पास अभी भी उनकी जगह लेने के लिए बल्ले और गेंद दोनों से उस क्षमता वाला कोई खिलाड़ी नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा- हालांकि, हसन मुराद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह हमारे सिस्टम में हैं। वह हमारी गेंदबाजी को संतुलन प्रदान करेंगे, खासकर घरेलू परिस्थितियों में। हमारा मानना है कि उनमें इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, हसन मुराद, लिट्टन दास, जेकर अली, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें