फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs SA: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का शाकिब अल हसन को तोहफा, द. अफ्रीका के खिलाफ घर में खेलेंगे विदाई टेस्ट

Wed, 16 Oct 2024 06:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्तूबर से शुरू होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए उन्हें टीम में शामिल किया है। वह अपने करियर का आखिरी टेस्ट मुकाबला अपने घर मीरपुर में खेलेंगे। बता दें कि, दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में भारत दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यादगार तोहफा दिया है। गुरुवार को बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्तूबर से शुरू होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए उन्हें टीम में शामिल किया है। वह अपने करियर का आखिरी टेस्ट मुकाबला अपने घर मीरपुर में खेलेंगे। बता दें कि, दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में भारत दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने ढाका में विदाई टेस्ट खेलने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन

बोर्ड से मांगी थी सुरक्षा
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान शाकिब ने इस प्रारूप से संन्यास का एलान करते हुए इच्छा जताई थी कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में खेलने का मौका मिले। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, युवा और खेल सलाहकार महमूद शोजिब भुईन ने कहा था कि शाकिब को सुरक्षा की मांग करने से पहले अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा।
विज्ञापन

दिग्गज ने मांगी माफी
शाकिब ने  बांग्लादेशियों से माफी मांगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट लिखा- मैं उन सभी छात्रों को श्रृद्धांजलि देता हूं जिन्होंने पक्षपात विरोधी आंदोलन की अगुवाई की और अपनी जान गंवा दी या घायल हो गए। प्रियजनों को खोने की क्षति की कोई भरपाई नहीं कर सकता। बच्चे या भाई को खोने की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। इस नाजुक दौर में मेरी खामोशी से आहत हुए लोगों से मैं क्षमायाचना करता हूं। मैं आपकी जगह होता तो मैं भी दुखी होता।

शाकिब ने आगे लिखा- आप सभी को पता है कि मैं जल्दी ही अपना आखिरी मैच खेलूंगा। मैं आप सभी के सामने विदा लेना चाहता हूं। विदाई के समय उन लोगों से हाथ मिलाना चाहता हूं जिनकी शाबासी ने मुझे बेहतर खेलने के लिये प्रेरित किया। मैं उन लोगों से आंख मिलाना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अच्छा खेलने पर तालियां बजाई और खराब खेलने पर उनकी आंखें भर आई। मेरा मानना है कि विदाई की इस बेला में आप सभी मेरे साथ होंगे। हम सभी मिलकर उस कहानी का समापन करेंगे जिसके नायक मैं नहीं, बल्कि आप सभी हैं।



दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, जेकर अली, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें