फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK टेस्ट में बड़ा ब्लंडर: लाइव मैच में दिखी भारत की प्लेइंग-11; सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

Sat, 09 May 2026 08:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मीरपुर

सार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मीरपुर टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर ने बड़ी गलती करते हुए पाकिस्तान टीम की जगह भारत की प्लेइंग-11 दिखा दी। इस ऑन-एयर ब्लंडर के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोल्स की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट - फोटो : X-videograb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसी गलती देखने को मिली, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। लाइव प्रसारण के दौरान ब्रॉडकास्टर ने पाकिस्तान टीम की जगह भारत की प्लेइंग-11 दिखा दी। इसके बाद क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर मजे लेने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान टीवी स्क्रीन पर एक ग्राफिक दिखाया गया। इस ग्राफिक में ऊपर पाकिस्तान खिलाड़ियों के टेस्ट करियर से जुड़ी जानकारी दी गई थी, लेकिन नीचे भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें और नाम नजर आने लगे। यानी मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच था, लेकिन स्क्रीन पर टीम इंडिया दिखाई देने लगी।

इस ऑन-एयर गलती ने फैंस को पूरी तरह हैरान कर दिया। देखते ही देखते इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे ब्रॉडकास्टिंग टीम की बड़ी लापरवाही बताया, जबकि कुछ लोगों ने पाकिस्तान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान खुद को शर्मिंदा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता।'

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने लिखा कि पाकिस्तान क्रिकेट का ध्यान मैच से ज्यादा भारत पर रहता है। वहीं कुछ लोगों ने रोहित शर्मा को 'पाकिस्तान का नया कप्तान' बताकर मजाक उड़ाया। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक ब्रॉडकास्टर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें