फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs GT: गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे रियान पराग, राजस्थान की कमान किसके हाथों में? जानिए प्लेइंग-11

Sat, 09 May 2026 07:10 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान रॉयल्स की कमान आज के मैच में यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं। गुजरात के खिलाफ मैच से पहले रियान पराग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
रियान पराग - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान रियान पराग चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम प्रबंधन ने यशस्वी जायसवाल को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि, आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन

यशस्वी को मिली कमान
गुजरात के खिलाफ टीम की कमान संभाल रहे यशस्वी जायसवाल ने बताया कि रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मैच में राजस्थान के खेमे में शिमरॉन हेटमायर और यश राज पुंजा की वापसी हुई है जबकि गुजरात ने प्लेइंग-11 में प्रसिद्ध कृष्णा को मानव सुथार की जगह मौका दिया है।

गुजरात बनाम राजस्थान - फोटो : PTI
राजस्थान का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक खेले 10 मुकाबलों में से छह में जीत दर्ज की है, जबकि चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो नंबर तीन पर ध्रुव जुरेल अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रहे हैं। कप्तान रियान पराग भी फॉर्म में लौट आए हैं और उन्होंने आखिरी मैच में 90 रनों की दमदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में जोफा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। हालांकि, रवि बिश्नोई रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं।

गुजरात का प्रदर्शन
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, जोस बटलर ने भी अहम योगदान दिया है। जीटी की चिंता का विषय टीम का मिडिल ऑर्डर रहा है। राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। हालांकि, गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक अच्छी फॉर्म में है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, जेसन होल्डर ने अकेले चार विकेट निकाले थे।
विज्ञापन

शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल - फोटो : @rajasthanroyals
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें