फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Thu, 25 Nov 2021 01:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। सीरीज का पहला मुकाबला 26 नवंबर से चटगांव के जहूर अहमद स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लांदेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दोनों टीमों के बीच पहला से टेस्ट मैच 26 नवंबर से चटगांव के जहूर अहमद स्टेडियम में खेला जाएगा। बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि, उपकप्तान की जिम्मेदारी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को दी गई है। पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से हारने के बाद बांग्लादेश का इरादा टेस्ट मैच जीतने का होगा। 

विज्ञापन


शाकिब अल हसन पहले टेस्ट मैच से बाहर

चटगांव में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को जबरदस्त झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी और धांसू ऑलराउंर शाकिब अल हसन पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप के दौरान शाकिब को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। जिसके चलते वह अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल आबेदिन ने कहा कि शाकिब को फिट होने में वक्त लग सकता है, ऐसे में वह सिर्फ पहले टेस्ट मैच में ही नहीं बल्कि पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने 3-0 से दी शिकस्त

दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच से पहले तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली गई। जिसमें पाकिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश का 3-0 से सफाया किया। बांग्लादेश टी-20 सीरीज में मिलr हार का बदला टेस्ट सीरीज में चुकाना चाहेगा। उधर पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपनी विजयी अभियान जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की टेस्ट टीम-

बाबर आजम (कप्तान) मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हसन अली, इमाम उल हक, नौमान अली, साजिद खान, शाहीन शाह अफरीदी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें