फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद में वॉर्नर जल्द ही करेंगे चौंकाने वाला खुलासा, यहां किया वादा

Fri, 30 Mar 2018 08:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वॉर्नर और कैंडिस - फोटो : ap
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा कर सकते हैं और वह इस मामले में मीडिया को भी संबोधित करते नजर आएंगे। इसकी जानकारी डेविड वॉर्नर ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर दी है।

विज्ञापन


वॉर्नर ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा, 'दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को के हमने ऐसी गलती कर नुकसान पहुंचाया है। मैं इस मामले में अपनी गलती को स्वीकार करता हूं और इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं जानता हूं इससे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट और खेल प्रशंसकों को काफी दुख पहुंचा है। ऐसी हरकत से हमने उस खेल से समझौता किया, जिसको मैं अपने बचपन से प्यार किया है। मैं अभी लंबी सांस लेना चाहता हूं और अपने परिवार, दोस्तों तथा सच्चे सलाहकारों के साथ समय बिताना चाहता हूं। मैं अगले कुछ दिनों में आपसे बात करूंगा।'
 


गौरतलब है कि बॉल टेंपरिंग विवाद के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर को असली 'विलेन' माना। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रेस रीलिज के मुताबिक कहा था कि डेविड वॉर्नर ने ही बॉल टेंपरिंग करने का प्लान बनाया था। उन्होंने कैमरन बैनक्रॉप्ट को बॉल के एक तरफ रफ करने के लिए ही नहीं कहा, बल्कि खुद बैनक्रॉप्ट को टेंपरिंग करके भी दिखाया था। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों को इस साल आईपीएल से भी बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही ये तीनों खिलाड़ी आगामी टीम इंडिया के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में होने वाली सीरीज से भी बाहर रहेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद का 'विलेन' माने जा रहे वॉर्नर जल्द ही मीडिया को सम्बोधित कर सकते हैं। इस विवाद के बाद वो अपने देश सिडनी लौट गए। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनकी आंखें नम थीं और उनकी पत्नी भी रोने ही लगी थीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें