बॉल टैंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया फिर बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए इस साल आईपीएल पर उनके खेलने पर बैन लगा दिया। उनके न खेलने पर हैदराबाद सनराइजर्स ने उनकी जगह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी।
हैदराबाद के फैसले से पहले सभी कयास लगाए बैठे थे कि वॉर्नर की गैरमौजूदगी में
शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद धवन को बड़ा झटका तब लगा जब उनकी फ्रैंचाइजी ने उन्हें उपकप्तान भी न चुनकर तेज गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार को यह जिम्मेदारी सौंप दी। बता दें कि हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने पिछले सीजन में धवन को अपना उपकप्तान बनाया हुआ था लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया है।
विलियमसन ने कप्तानी मिलने के बाद कहा, 'इस सीजन में मैं कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। शानदार खिलाड़ियों से भरी इस टीम के साथ यह मेरे लिए शानदार मौका है।'