एआरवाई के पॉडकास्ट में इकबाल ने कहा- जब बाबर आजम फिर से वापसी करेंगे, तो वह विराट कोहली सहित दुनिया के किसी भी अन्य खिलाड़ी से बड़े खिलाड़ी होंगे। उनकी तुलना गैरी सोबर्स और सर विव रिचर्ड्स जैसे नामों से की जाएगी।
खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने एशिया कप 2023 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है। बाबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाबर के नेतृत्व में जालमी ने इस सीजन में अपने दोनों मैच गंवाए हैं और -4.550 के नेट रन रेट के साथ तालिका में सबसे नीचे है।
ये भी पढ़ें: BCCI: सहायक कोच के लिए पहली पसंद नहीं थे अभिषेक, गंभीर-रोहित के बीच दूरियां कम करने के लिए किया गया था नियुक्त