फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इमाम उल हक के निकाह पर 'कव्वाली नाइट' में झूमते दिखे पाकिस्तान के बाबर और सरफराज, वीडियो आया सामने

Sat, 25 Nov 2023 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सरफराज गाने पर मस्ती में थिरक रहे हैं। वहीं, बाबर भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। बाबर ने हाल ही में सभी प्रारूपों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
उस्मान, बाबर और सरफराज कव्वाली नाइट के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और सरफराज अहमद लाहौर में टीम के साथी इमाम उल हक के निकाह से पहले 'कव्वाली नाइट' कार्यक्रम में शामिल हुए। सरफराज ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और वह संगीत का लुत्फ उठाते हुए झूम रहे थे, जबकि बाबर और उस्मान कादिर उनके बगल में बैठे थे। सरफराज जब 'मेरा पिया घर आया' की धुन पर थिरक रहे थे तो बाबर के चेहरे पर मुस्कान थी। इमाम का निकाह आज यानी शनिवार 25 नवंबर को होगा और शादी का रिसेप्शन एक दिन बाद (रविवार, 26 नवंबर) आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सरफराज गाने पर मस्ती में थिरक रहे हैं। वहीं, बाबर भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। बाबर ने हाल ही में सभी प्रारूपों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था। शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि शाहीन अफरीदी टी20 में टीम का नेतृत्व करेंगे।

बाबर का इस्तीफा पाकिस्तान के क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल रहने के बाद आया है। उन्होंने नौ मैचों में 40 की औसत से 320 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। बाबर, सरफराज और इमाम को अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

पीसीबी ने रावलपिंडी में टीम के लिए शिविर का आयोजन किया है जो पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 28 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद टीम 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज आगामी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान के मुख्य कोच का रोल भी निभाएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने वहाब रियाज को नया मुख्य चयनकर्ता बनाया है। पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत छह दिसंबर से हो रही है। इस दौरान टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नौमान अली, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील और सरफराज अहमद।

पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा
  • दिसंबर 6-9: वॉर्म अप मैच (कैनबरा)
  • दिसंबर 14-18: पहला टेस्ट (पर्थ)
  • दिसंबर 26-30: दूसरा टेस्ट (मेलबर्न)
  • जनवरी 3-7: तीसरा टेस्ट (सिडनी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें