फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाबर के दमदार शॉट से घायल हुए पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच, शरीर पर लगी गेंद तो ऐसी थी अजमल की प्रतिक्रिया

Wed, 10 Jan 2024 07:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को घोषणा की थी कि बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बाबर आजम और सईद अजमल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। विश्व कप 2023 में बाबर ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। शान मसूद ने टेस्ट कप्तानी संभाली, जबकि शाहीन अफरीदी ने टी20 की कप्तानी संभाली। वनडे विश्व कप के बाद पाकिस्तान की पहली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज थी जिसे वह 3-0 से हार गए। बाबर आजम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा भी अच्छा नहीं रहा क्योंकि वह छह पारियों में केवल एक बार 40 का आंकड़ा पार कर सके।
विज्ञापन

बाबर के शॉट पर घायल हुए अजमल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबर आजम नेट्स पर बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका एक दमदार शॉट पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच सईद अजमल को भी लग गया। तब सईद अजमल नेट्स से बाहर निकल रहे थे। बाबर ने आगे बढ़कर शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर अजमल के शरीर पर पीछे से लगी। अजमल चौंक गए। हालांकि, चोट कितनी गंभीर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

रिजवान पाकिस्तानी टी20 टीम के नए उपकप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को घोषणा की थी कि बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय उप कप्तान नियुक्त किया गया है। पीसीबी ने आधिकारिक बयान में कहा, 'शाहीन शाह अफरीदी के उप कप्तान के रूप में रिजवान का पहला काम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी जो 12 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होगी।'

वनडे विश्व कप के बाद बाबर ने कप्तानी छोड़ी थी

रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर आजम ने पिछले साल भारत में आईसीसी विश्व कप 2023 में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद खेल के सभी प्रारूपों से पाकिस्तान के कप्तान के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। बाद में पीसीबी ने घोषणा की थी कि बाबर के पद छोड़ने के फैसले के बाद अफरीदी टी20कप्तान के रूप में पदभार संभालेंगे। 31 वर्षीय रिजवान ने 85 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2797 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। स्टंप के पीछे रिजवान ने 41 कैच और 11 स्टंपिंग की है।

रिजवान की प्रतिक्रिया

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए 31 वर्षीय ने कहा कि वह न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान कोचिंग स्टाफ और नए कप्तान के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान पुरुष टी20 टीम का उप कप्तान चुना जाना सम्मान की बात है। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पीसीबी का शुक्रगुजार हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए कप्तान, कोचिंग स्टाफ और अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।' अफरीदी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्बास अफरीदी, आजम खान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, उसामा मीर और जमान खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें