पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहला टी20 इंग्लैंड ने छह विकेट से जीता था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 199 रन बनाए थे।