पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2017 में टीम को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को नए केन्द्रीय अनुबंध में शीर्ष स्तर वाले 'ए' श्रेणी से निकालकर 'बी' में डाल दिया है। इसी के साथ बाबर आजम सफेद गेंद फॉर्मेट में पाकिस्तान के नए कप्तान चुने गए हैं, यानी वह वन-डे और टी-20 टीम की अगुवाई करेंगे। अजहर अली टेस्ट टीम की अगुआई करते रहेंगे। पहले ही पाकिस्तान की टी-20 टीम की कमान संभाल रहे और पिछले साल सभी प्रारूपों में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे बाबर ने 2020-2021 सत्र में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह ली है।