फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल ने सरवन को बताया था कोरोना वायरस से भी बुरा, अब पड़ सकते हैं लेने के देने

Wed, 13 May 2020 03:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रामनरेश सरवन और गेल - फोटो : ट्विटर
क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के प्रमुख रिकी स्किरिट ने कहा कि क्रिस गेल को रामनरेश सरवन के खिलाफ हाल में कड़ी बयानबाजी करने के लिए सजा भुगतनी पड़ सकती है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जतायी कि इससे इस करिश्माई बल्लेबाज के शानदार करियर का अंत नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 6
क्रिस गेल और सरवन - फोटो : ट्विटर
40 वर्षीय गेल को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) की फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया जोक्स ने 2020 सत्र के लिए अनुबंधित किया है। उन्होंने अपने पूर्व साथी सरवन को 'कोरोना वायरस से भी बुरा' करार दिया। उन्होंने सरवन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें सीपीएल की टीम जमैका तल्लावाह से बाहर करने की साजिश रची।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
स्किरिट ने कहा कि हालांकि यह आपसी मतभेद है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह विवाद जल्दी समाप्त होगा। उन्होंने 'जमैका ग्लीनर' से कहा, 'मुझे विश्वास है कि इस समय क्रिस और सीपीएल के बीच किसी तरह की चर्चा चल रही है क्योंकि सीपीएल के कुछ नियम हैं जो यहां लागू होंगे क्योंकि क्रिस एक फ्रेंचाइजी टीम से अनुबंधित हैं।'

4 of 6
क्रिस गेल और सरवन - फोटो : ट्विटर
स्किरिट ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह गेल के करियर के लिहाज से वैश्विक मुद्दा नहीं बनेगा, क्योंकि उनका करियर शानदार रहा है और मैं नहीं चाहता कि उसका अंत इस घटना के साथ हो।' इस सलामी बल्लेबाज ने दावा किया था कि जमैका की टीम से उन्हें बाहर करने के पीछे सरवन का हाथ था क्योंकि मध्यक्रम का यह पूर्व बल्लेबाज फ्रेंचाइजी को अपने नियंत्रण में लेना चाहता है।
विज्ञापन

5 of 6
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
गेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'सरवन तुम अभी कोरोना वायरस से भी बुरे हो। तल्लावाह के साथ जो कुछ हुआ उसमें तुमने अहम भूमिका निभाई क्योंकि तुम्हारे और मालिक के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।' उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर मुझे यह अच्छा नहीं लगा। मेरी निजी राय है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन प्रक्रिया अपना काम करेगी। यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी क्योंकि वह वेस्टइंडीज लीग में अनुबंधित खिलाड़ी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
स्किरिट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, लेकिन उम्मीद जताई कि इससे गेल के करियर पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्किरिट ने कहा, 'अगर खिलाड़ी किसी क्लब, फ्रेंचाइजी या क्रिकेट वेस्टइंडीज से अनुबंधित हो तो इस तरह का व्यवहार अनुबंध को किस स्तर तक बदनामी से जोड़ता है।' उन्होंने कहा, 'अगर मैं ऐसे ही फिट रहा और विकेटों के बीच दौड़ना जारी रखा तो क्या पता आगे क्या हो। वह (2023) विश्व कप मेरा अंतिम लक्ष्य है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें