फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर-हफीज का अर्धशतक, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में हराकर जीती सीरीज

Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान vs बांग्लादेश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेहमान बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तमीम इकबाल के अर्धशतक की मदद से छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने बाबर आजम और मोहम्मद हफीज के नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 16.1 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में बढ़त के साथ कब्जा भी जमा लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें