फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: मार्क वुड के सामने पस्त हुई दक्षिण अफ्रीकी टीम, बल्ले के बाद गेंद से भी पड़े भारी

Sat, 25 Jan 2020 11:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्क वुड - फोटो : social media
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। मार्क वुड ने मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया। वुड ने पहले बल्लेबाजी में 39 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड के स्कोर को 400 तक पहुंचाने में सफल रहे और फिर गेंदबाजी में भी तीन विकेट चटकाए।  

विज्ञापन


मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 192 रनों से आगे खेलना शुरु किया और जो रूट (59) और ओली पोप (56) की अर्धशतकीय पारियों और अंत के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रन की बदौलत पहली पारी में 400 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिच नोर्त्जे ने सर्वाधिक पांच विकेट अपने नाम किए। 

वहीं बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर से लड़खड़ा गई और उसके शुरुआती बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका के छह बल्लेबाज मात्र 88 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (32) और एनरिच नोर्त्जे (6) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड से सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें