फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इस युवा को है यकीन, 'विराट सेना' करेगी 2019 विश्वकप पर कब्जा

Tue, 22 Aug 2017 05:31 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : zee news
विज्ञापन
टीम इंडिया लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को हर दिन नई मजबूती मिल रही हैं। क्रिकेट के जानकार और खिलाड़ी कहने लगे हैं कि विराट कोहली की टीम इंडिया में 2019 का विश्व कप जीतने की पूरी क्षमता है। 
विज्ञापन

विराट कोहली की कप्तानी बेहतर है

विराट धोनी - फोटो : SELF
हाल ही में टीम इंडिया में शामिल हुए और श्रीलंका के‌ खिलाफ पहले वन डे मैच में ही बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल ने पूरे विश्वास के साथ कहा है कि टीम इंडिया ही विश्व कप 2019 का विश्व कप जीतेगी। दांबुला में तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका ‌निभाने वाले पटेल ने कहा कि टीम इंडिया विराट कोहली की लीडरशिप में पिछले एक-दो सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसमें विश्व कप जीतने की क्षमता है। इंग्लैंड में यह अगला विश्व कप जीत सकती है। 

आगामी कुछ साल इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है 

टीम इंडिया - फोटो : ANI
साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह के साथ बीसीसीआई टीवी को दिए एक साक्षात्कार में पटेल ने टीम इं‌डिया पर इस तरह का विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस टीम की विशेषता यह है कि अब किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। इसका हर खिलाड़ी मैच विजेता है। हर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। टीम से आगामी कुछ साल इसी तरह का प्रदर्शन करने की उम्मीद है। 

टीम के अधिकांश सदस्यों की उम्र 26 से 28 के बीच है

अक्षर पटेल - फोटो : cricket country
पटेल ने कहा कि यह एक युवा टीम है। टीम के अधिकांश सदस्यों की उम्र 26 से 28 के बीच की है। युवा टीम नए दौर के ‌क्रिकेट को और अच्छे ढंग से समझती है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को टेस्ट में 3-0 से हराया है। वन डे में भी वह बड़ी जीत दर्ज करेगी।  
विज्ञापन

पटेल ने पहले वन डे में 34 रन देकर 3 विकेट झटके हैं

अक्षर पटेल - फोटो : anyfeed
23 साल के अक्षर पटेल ने छह माह बाद टीम इंडिया में वापसी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में 34 रन देकर तीन विकेट झटके। पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी कर श्रीलंका के मध्यमक्रम को तगड़ा झटका दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें