तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के पांच में से तीन जजों द्वारा असंवैधानिक करार किए जाने के साथ ही लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है। आम हो या खास हर आदमी ने सोशल मीडिया पर इस फैसले पर अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय ऐतिहासिक है। इससे मुस्लिम महिलाओं को बराबरी से जीने का हक मिलेगा। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
Judgment of the Hon'ble SC on Triple Talaq is historic. It grants equality to Muslim women and is a powerful measure for women empowerment.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2017
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उन लोगों की जीत है जो एक प्रगतिशील पर्सनल लॉ में विश्वास रखते हैं।
SC's judgement is victory for all who believed personal laws must also be progressive&complainant with constitutional guarantees: A Jaitley pic.twitter.com/lWYLRxOYIC
— ANI (@ANI) August 22, 2017
वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मेरी पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुद तीन तलाक मामले में कार्रवाई करता पर ऐसा किया नहीं।
BSP faisle ka swagat karti hai. Acha hota Muslim Personal Law Board khud #TripleTalaq maamle me karyawahi karta,par aisa nahi kiya: Mayawati pic.twitter.com/Sjzuvpna1o
— ANI UP (@ANINewsUP) August 22, 2017
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय- मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत है। यह मुस्लिम महिलाओं के समानता के अधिकार और संवैधानिक आधिकार की विजय है।
तीन तलाक पर सुप्रीमकोर्ट का निर्णय- मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण एवं समानता के एक नए युग की शुरुआत। pic.twitter.com/NDMcZsKJUw
— Amit Shah (@AmitShah) August 22, 2017
प्रमुख मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। हालांकि इस फैसले को जमीनी रूप से लागू करना काफी बड़ा कार्य होगा।
We have to respect the judgement. It is going to be a great Herculean task to implement this on ground: Asaduddin Owaisi, AIMIM #TripleTalaq pic.twitter.com/FbWPKmgPwG
— ANI (@ANI) August 22, 2017
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले पर न्याय मित्र नियुक्त किए गए सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह फैसला सच्चाई, वास्तविकता और सही फैसले को उजागर करता है। कोर्ट का फैसला बिलकुल सही है।
Yeh faisla sachchai, vastvikta aur sahi Islam ko ujaagar karta hai: Salman Khurshid #TripleTalaq pic.twitter.com/LafJifsCSp
— ANI (@ANI) August 22, 2017
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का एहसास कराएगा।
Yeh faisla mahilaon ko samta aur shashaktikaran ka bodh karayega: Arif M Khan, former union minister #ShahBano #TripleTalaq pic.twitter.com/uBj248RksS— ANI (@ANI) August 22, 2017
पढ़ें- LIVE: एक बार में तीन तलाक खत्म, सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने बताया असंवैधानिक
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से मुस्लिम महिलाओं को मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में कानून बनाने की मांग की।
ट्रिपल तलाक़ जैसी प्रथाएँ हमारी बहनों,बेटियों के लिए मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना के समान हैं एवं आधुनिक भारतीय समाज के विकास में भी बाधक हैं।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 22, 2017
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुशी जताई।
Its a good judgement and its another step towards gender justice and gender equality:Maneka Gandhi,Union Minister #TripleTalaq pic.twitter.com/Gu8qSjt210
— ANI (@ANI) August 22, 2017