फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रचा इतिहास, 8वें नंबर पर आकर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

Fri, 07 Jun 2019 11:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल ने वर्ल्ड कप 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से इतिहास रच दिया। बेहद विषम हालातों में स्टीव स्मिथ के साथ टीम को संभालते हुए कोल्टर नाइल ने 60 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में किसी भी आठवें नंबर के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। 
विज्ञापन

2 of 4
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर और पहला अर्धशतक जमाने वाले कोल्टर नाइल तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन आज यह खिलाड़ी केवल आठ रन से शतक बनाने से चूक गया। इस मैच से पहले उनका हाई स्कोर 34 रन था।
विज्ञापन

3 of 4
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
वन-डे में आठवें नंबर का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के क्रिस वॉक्स के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में नाबाद 95 रन बनाए थे। इसके बाद कोल्टर नाइल, थॉमस ओडोय, लांस क्लूजनर और डेनियल विटोरी का नंबर आता है।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
नाथन कोल्टर नाइल की पारी के चलते ही ऑस्ट्रेलिया 288 रन बना पाया। किसी टीम के 4 विकेट 40 रन से पहले गिर जाने के बाद यह वर्ल्ड कप में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें