फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ बाक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, इस खिलाड़ी की वापसी

Tue, 17 Dec 2019 06:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच 26 दिसंबर से शुरु हो रहे बाक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान मंगलवार को हो गया। चयनकर्ताओं ने 13 सदस्यीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल को शामिल किया है। सिडल को इस साल एशेज श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद बाहर किया गया था। उन्होंने एशेज की तीन टेस्ट मैचों में 42.14 की औसत से सिर्फ सात विकेट लिए थे।
विज्ञापन

2 of 4
पीटर सिडल - फोटो : सोशल मीडिया
कयास लगाए जा रहे थे कि चोटिल जोश हेजलवुड की जगह जेम्स पैटिनसन लेंगे, लेकिन मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा कि सिडल मेलबर्न क्रिकेट मैदान में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते है। होन्स ने कहा कि पीटर मेलबर्न में टीम के 13वें खिलाड़ी के तौर पर चुने गए हैं। वह मैच विजेता है और उन्हें मेलबर्न मैदान की अच्छी समझ है।
विज्ञापन

3 of 4
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : crictracker
न्यूजीलैंड ने चोटिल तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह नए खिलाड़ी कायल जैमीसन को टीम में जगह दी है। फर्ग्यूसन पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 296 रन से जीता था।
विज्ञापन

4 of 4
कोच गैरी स्टीड और विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
कोच गैरी स्टीड ने कहा कि फर्ग्यूसन का बाहर होना टीम के लिए बड़ी क्षति है। वह चार से छह सप्ताह के लिए टीम से बाहर रहेंगे। चौबीस साल के जैमीसन ने प्रथम श्रेणी में 27.93 की औसत से 72 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें