फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: टीम इंडिया को करारा झटका, रोहित-ईशांत शुरुआती दो टेस्ट से बाहर

Tue, 24 Nov 2020 01:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से चंद दिन पहले भारतीय टीम को झटका मिला है। टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और अनुभवी पेसर ईशांत शर्मा टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। अंतिम दो टेस्ट मैच में दोनों के खेलने का फैसला भी बीसीसीआई को ही करना है।

विज्ञापन

 

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया



दरअसल, रोहित और ईशांत आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। 'हिटमैन' जहां अंतिम दौर के कुछ मुकाबलों से बाहर हुए थे तो 'लंबू' को बीच टूर्नामेंट में नाम वापस लेना पड़ा था। अब बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में दोनों अपनी चोट से उबरने के लिए मेहनत कर रहे थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट कुछ और ही बता रही।

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही टेस्ट सीरीज के लिए समय से फिट नहीं हो पाएंगे। सूत्रों की माने तो एनसीए के विशेषज्ञों ने टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ता और बीसीसीआई को जानकारी दे दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों की फिटनेस रिपोर्ट इतनी उत्साहजनक नहीं है।

रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर रोहित और ईशांत अगले चार या पांच दिन में ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचते हैं तो दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन नियम सख्त हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर किसी भी शख्स को 14 दिन तक क्वारंटीन रहना बेहद जरूरी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर से खेला जाना है।
विज्ञापन

- फोटो : ANI
बताना जरूरी हो जाता है कि दोनों ही खिलाड़ियों को पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रखा गया था, लेकिन फिर बाद में रोहित को टेस्ट टीम में चुना गया और ईशांत शर्मा पर भी ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह से फिट होने की शर्त रखी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें