फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: 'कोहली के बिना भारतीय टीम कमजोर होगी, लेकिन, युवाओं के पास सुनहरा मौका'

Sun, 22 Nov 2020 03:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : hashguns
विज्ञापन

कोहली एडीलेड में 17 से 21 दिसंबर तक खेले जाने वाले पहले टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लौट जाएंगे। महान क्रिकेटर इयान चैपल का मानना है कि इससे भारतीय टीम में 'बड़ी कमी' आएगी, जिससे चयन दुविधा पैदा होगी, लेकिन श्रृंखला किस दिशा में जाएगी, अंत में फैसला इससे ही होगा।

विज्ञापन


77 वर्षीय चैपल को लगता है कि युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिए अपना कौशल दिखाने का यह बेहतरीन मौका होगा। चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो डॉट कॉम’ में अपने कॉलम में लिखा, 'यह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में काफी बड़ी कमी ला देगा और साथ ही यह उनके प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक के लिये खुद के कौशल को दिखाने का मौका प्रदान करेगा।'

उन्होंने कहा, 'अभी तक रोमांचक भिड़ंत का आकार ले रहे मुकाबले में अब एक और मोड़ आ गया है और वह है अहम चयन फैसले। नतीजे का स्तर नीचे भी आ सकता है जो निर्भर करेगा कि कौन सबसे निर्भिक चयनकर्ता है।'
विज्ञापन


चैपल को लगता है कि कोविड-19 महामारी के दौर में तैयारियों की बात की जाए तो इसमें भारत आगे है। उन्होंने कहा, 'इन गर्मियों में महामारी के कारण बिगड़े हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कार्यक्रम से भारत को पिछले दौरे में मिली जीत को दोहराने की मुहिम में फायदा मिलेगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें