फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतक जड़ते ही लेनिंग ने हासिल की खास उपलब्धि, कोहली-अमला सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Sat, 07 Sep 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-76 पारियों में यह उपलब्धि हासिल का तोड़ा अमला का रिकॉर्ड
-83 पारियों में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम ने छुआ था यह मुकाम
- महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी लेनिंग के नाम है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (10 शतक, 124 मैच) दूसरे नंबर पर हैं  
विज्ञापन
मेग लेनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर मेग लेनिंग वनडे क्रिकेट (महिला और पुरुष) में सबसे तेज 13 शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में अपनी 76वीं पारी में 121 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। 

विज्ञापन


लेनिंग ने दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (83 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ा।  लेनिंग और एलिसा हीली (122) की शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने विंडीज को 178 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 308 रन बनाने के बाद विंडीज की महिला टीम को 37.3 ओवर में 130 रन पर समेट दिया।

विज्ञापन

सबसे कम पारियों में 13 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी (महिला+पुरुष)
 
पारी खिलाड़ी देश
76 मेग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया
83 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका
86 विराट कोहली भारत
86 क्विंटन डि कॉक दक्षिण अफ्रीका
91 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें