फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टेस्ट में स्मिथ तो सभी प्रारूपों में विराट कोहली श्रेष्ठ'

Sat, 07 Sep 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट-स्मिथ
विज्ञापन

एशेज सीरीज की चार पारियों में एक दोहरे सहित तीन शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की धूम मच गई है। गेंद से छेड़खानी मामले में 12 महीने प्रतिबंध झेलने के बाद लौटे स्मिथ जबर्दस्त फॉर्म में हैं।

विज्ञापन


दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर की बाउंसर से चोटिल होने के बाद वह तीसरे मैच में नहीं उतरे लेकिन चौथे टेस्ट में 211 रन बनाकर उन्होंने दिखा दिया कि चोट से उनकी एकाग्रता पर असर नहीं पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जहां उन्हें जीनियस बताया है वहीं दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि टेस्ट में स्मिथ और सभी प्रारूपों में कोहली बेहतर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, 'आपको उसकी तारीफ में बहुत कुछ सुनने को मिलेगा। मेरे दिमाग में जो लफ्ज आ रहा है, वह है जीनियस। एक बार फिर शानदार पारी। वह कोई गलती कर ही नहीं रहा। उसकी एकाग्रता जबर्दस्त है। पिछली 99 पारियों में वह सिर्फ नौ बार एलबीडब्ल्यू आउट हुआ है। यानी सीधे गेंद डालने पर उसे आउट नहीं किया जा सकता।'

विज्ञापन

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
शेन वॉर्न ने कहा, 'जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो मैं कहूंगा कि शायद कोहली और स्मिथ में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन मुझे लगता है कि अगर टेस्ट क्रिकेट में किसी एक बल्लेबाज को चुनना ही हो तो मैं स्मिथ को चुनूंगा लेकिन अगर मुझे सभी प्रारूपों में कोई एक बल्लेबाज चुनना हो तो मैं विराट को चुनूंगा।'

भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा,  'पेचीदा तकनीक लेकिन सोच सधी हुई, यही वे चीजें हैं जो स्मिथ को सबसे अलग बनाती हैं। शानदार वापसी।'-, 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा,  'एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तारीफ करना अच्छा तो नहीं लग रहा लेकिन आप उस खिलाड़ी का सम्मान ही कर सकते हो जिसके पास प्रतिभा हो, एकाग्रता और आंखों और हाथ के बीच शानदार समन्वय हो। स्मिथ, तुम कमाल हो।' 

चौथे टेस्ट के बाद स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने गढ़े कसीदे
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने तो स्मिथ की तुलना दिग्गज डॉन ब्रेडमैन से करते हुए कहा कि दोनों बल्लेबाजों के बीच अंतर घटता जा रहा है। सीनियर क्रिकेट लेखक गाइडोन हे ने कहा, 'हम ऐसे मुकाम पर हैं जहां न सिर्फ स्मिथ और ब्रेडमैन का नाम एक ही वाक्य में लिया जा सकता है बल्कि एक दूसरे की जगह भी लिया जा सकता है।'

सिडनी डेली टेलीग्राफ ने कहा, 'दोहरे शतक ने स्मिथ की महानता फिर साबित कर दी है । इस पारी से वह सर डोनाल्ड ब्रेडमैन के अलावा किसी और से तुलना से परे हो जाएगा।'
 
विराट और कोहली का टेस्ट मैचों में प्रदर्शन

नाम  मैच  रन  उच्चतम  औसत  शतक
विराट 79  6749  243      53.14  25
स्मिथ 67* 6788  239    64.64   26
 
विज्ञापन

विराट और स्मिथ - फोटो : HT
कप्तान के तौर पर दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन
विराट 48 4651 243 61.19 18
स्मिथ 20 2390 239 88.51 10

घरेलू मैदान पर प्रदर्शन
विराट 34 3105 243 64.68 11
स्मिथ 29 3090 239 77.25 13

विदेशी धरती पर प्रदर्शन
विराट 45 3644 200 46.12 14
स्मिथ 34 3424 215 60.07 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें