टीम इंडिया को उसके घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में मात देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर इंग्लैंड जैसी रणनीति अपाएंगे। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नॉथन लियोन और जेवियर डोहर्टी इंग्लैंड के स्पिनरों का गहन अध्ययन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड ने अपने स्पिनरों के दम पर भारत में ऐतिहासकि टेस्ट सीरीज जीती थी। भारतीयों को स्पिन खेलने में माहिर माना जाता है लेकिन इंग्लैंड के ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने पिछले साल दिसंबर में टेस्ट सीरीज़ में भारतीय खिलाड़ियों को काफी परेशान किया।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर डोहर्टी ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा कि मैंने भारत इंग्लैंड सीरीज़ दर्शक के बजाय शोधकर्ता की तरह देखी। उन्होंने कहा कि लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसके फुटेज मैं दोबारा देखूंगा। स्वान और पनेसर ने उनके आक्रमण की अगुवाई की और इंग्लैंड ने सीरीज़ जीत ली।