फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने किया सतर्क, कहा- वे पिता बनने वाले हैं, इस बार अतिरिक्त प्रेरित होंगे

Sat, 21 Nov 2020 10:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने के बाद मार्कस स्टोइनिस अब भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। उससे पहले स्टोइनिस ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर अपने अनुभव साझा किया है। स्टोइनिस ने कहा कि विराट कोहली मैदान में हर बार अपना शत-प्रतिशत देते हैं और उनकी टीम भारतीय कप्तान की चुनौती से निपटने के लिए उसी अंदाज में तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


‘ईएसपीनक्रिकइंफो’ के मुताबिक स्टोइनिस ने कहा, ‘विराट की चिंता मत करिए। वह हर मैच में अपना सब कुछ देते हैं। शायद अतिरिक्त प्रेरणा होगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि 110 प्रतिशत से अधिक कोई अतिरिक्त प्रेरणा होती है।’

उन्होंने कहा, ‘देखते हैं। मुझे यकीन है कि वह भारत जाने के लिए तैयार होंगे। वह अपने बच्चे के जन्म के लिए घर जा रहे हैं, जो मेरी राय में सही फैसला है। इसलिए मुझे यकीन है कि वह अतिरिक्त प्रेरित होंगे।’
विज्ञापन


स्टोइनिस ने कहा कि कोच जस्टिन लैंगर और उनकी टीम के पास सफेद गेंद के क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक में शामिल भारतीय कप्तान का मुकाबला करने के लिए पूर्ण रणनीति होगी। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से हमें हमारी रणनीतियों के बारे में पता है। हम ऐसी योजना पर अतीत में काम कर चुके हैं, और कई बार योजना सफल नहीं रही और वह रन बनाने में कामयाब रहे।’

आईपीएल में शानदार प्रदर्शनकरने के बाद स्टोइनिस अब भारत के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन करने को तैयार है। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है मैं उस लय को बरकरार रखूंगा, चीजें ज्यादा नहीं बदली है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें