फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों को हार मिली, कंगारुओं को एशेज

Wed, 18 Dec 2013 09:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज में 0-3 की धुलाई के बाद ऑस्ट्रेलिया इतनी तेजी से हार की गर्द झाड़कर खड़ी हो पाएगी, इसका अंदाजा खुद कप्तान क्लार्क को नहीं था। लेकिन कंगारुओं ने एक बार फिर कर दिखाया।
विज्ञापन


पर्थ में वाका ग्राउंड की दनदनाती पिच पर इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में संघर्ष करने के बावजूद 353 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने रिटर्न एशेज सीरीज में अजेय बढ़त ली।

कंगारू टीम के लिए हालात में इससे बेहतर और बड़ा बदलाव हो नहीं सकता, जिसने चंद महीने पहले इंग्लैंड में हार का मुंह देखा था।

क्लार्क की खुशी का ठिकाना नहीं
बीती तीन सीरीज से इंग्लैंड के कब्जे में रखी एशेज ट्रॉफी तक पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा, "मैं नहीं जानता इस वक्त क्या कहूं। हमने यह दोबारा कब्जा ली है। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी!"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। वह कमाल खेली।"

युवा अंग्रेज बल्लेबाज बेन स्टोक्स के शतक ने एक बार को ऑस्ट्रेलियाई खेमे में भी चिंता पैदा कर दी थी, लेकिन लंच के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर कंगारू अपनी मंजिल तक जा पहुंचे।

सीरीज में मिली अजेय बढ़त
इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन और एडिलेड में शुरुआती दो मैच बड़ी आसानी से जीत लिए थे। इस एशेज सीरीज में कंगारू गेंदबाज मिचेल जॉनसन की तेज रफ्तार गेंदों ने इंग्लैंड के सिर में दर्द कर रखा है। जॉनसन ने सीरीज की 23वीं विकेट के रूप में जिम्मी एंडरसन को शिकार बनाया, जो अंग्रेज पारी का अंत लेकर आए।

हालांकि, एशेज अब कब्जे में है, लेकिन क्लार्क की निगाह अब सूपड़ा साफ करने पर टिकी है। टीम फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने कहा, "वह एक बार फिर नंबर वन बनना चाहते हैं।"

कुक ने की स्टोक्स की तारीफ
अंग्रेज कप्तान एलेस्टर कुक ने स्टोक्स की तारीफ की, लेकिन कहा कि नतीजा सीरीज का अक्स दिखा रहा है। उन्होंने कहा, "हम खेल के सभी विभागों में पीटा गया और यह कहना आसार नहीं है। वे गजब क्रिकेट खेले। जाहिर है, इससे दुख पहुंचा है।"

504 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड अंतिम दिन लंच तक 6 विकेट पर 332 पर पहुंच गई थी और स्टोक्स क्रीज पर जमे हुए थे। लेकिन ब्रेक के बाद नाथन लियोन ने उन्हें चलता किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें