लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को जेमिमाह रोड्रिगेज (42) और स्मृति मंधाना (52) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 101 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की, लेकिन जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के कारण बांकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाई और 235 रन पर ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई। रोड्रिगेज और मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा (36) और सुषमा वर्मा ने 30 रन बनाए।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गार्डनर, मेहन स्कट और पैरी ने संयुक्त रूप से दो-दो विकेट लिए, जबकि निकोला कारे और जेसे जोनासन को संयुक्त रुप से एक-एक विकेट मिली। वहीं, एकता बिष्ट रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गईं।