सीओए से बातचीत में विराट ने बताया कि मौजूदा दौर का कोई भी खिलाड़ी एमएस धोनी की जगह नहीं ले सकता। राय ने कहा, 'विराट कोहली खुद यह मानते हैं कि विकेट के पीछे एमएस धोनी से ज्यादा बेहतर कोई और खिलाड़ी नहीं है। विकेट के पीछे खड़े रहकर उन्होंने कई बार विपक्षी टीमों के बड़े से बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।'
गौरतलब है कि भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाने वाले धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से दिसंबर 2014 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद कोहली को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी। मौजूदा समय में विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। हालांकि मैच के दौरान अभी भी वह कई बड़े फैसले एमएस धोनी से सलाह लेकर ही करते हैं।