फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एलान, भारत में इस साल टी20 सीरीज खेलेगी महिला और पुरुष टीम

Mon, 30 May 2022 10:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम ने आखिरी बार मार्च में वनडे विश्व कप खेला था। अब वह जुलाई में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी और सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की शृंखला खेलेगी।
विज्ञापन
मेग लेनिंग और एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में पांच मैचों की टी-20 शृंखला के लिए विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को इस सत्र के लिए महिला और पुरुष टीम के कार्यक्रम की घोषणा की।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम ने आखिरी बार मार्च में वनडे विश्व कप खेला था। अब वह जुलाई में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी और सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की शृंखला खेलेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने कहा , ‘टीम के लिए अगले आठ महीने काफी रोमांचक होंगे जिसमें भारत का दौरा, पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू शृंखला, द हंड्रेड और अपना घरेलू सत्र शामिल है। इसके बाद टी20 विश्व कप होना है।’ 

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम भी सितंबर में तीन टी-20 मैच खेलने भारत आएगी। टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 17 अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच होना है। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम को इस साल भारत के दौरे पर चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 खेलने थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण टी-20 विश्व कप एक साल खिसकने के कारण अब लाल गेंद के मैच अगले साल फरवरी और मार्च में होंगे।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम नौ से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला खेलेगी जिसके बाद आयरलैंड दौरे पर दो टी20 खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट एक जुलाई से होगा जो पिछले साल भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें