फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvAUS: आखिरी टी-20 जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बचाई इज्जत, हासिल की दोबारा नंबर एक रैंकिंग

Wed, 09 Sep 2020 07:58 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Eng vs AUS - फोटो : ट्विटर- आईसीसी
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि इस जीत के बावजूद कंगारुओं को यह टी-20 श्रृंखला 1-2 से गंवानी पड़ी, क्योंकि सीरीज के शुरुआती दो मैैच मेजबान इंग्लिश टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी थी।

विज्ञापन


मार्श मैन ऑफ द मैच, बेयरस्टो मैन ऑफ द सीरीज
ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, उन्होंने 39 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 55 रन जॉनी बेयरेस्टो ने बनाए। इंग्लैंड की ओर से राशिद ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा ने दो विकेट लिए।  आखिरी मैच नहीं खेल वाले जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।



ऑस्ट्रेलिया ने दोबारा हासिल की बादशाहत
दूसरे मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड टी-20 रैंकिंगं में पहले पायदान पर पहुंच गया था। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रलिया फिर से टी-20 इंटरनैशनल रैंकिग में पहले पायदान पर पहुंच गया है। मई में नंबर एक टीम बनने वाली ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज से पहले 10 मैच में से लगातार नौ जीतकर आ रही थी, लेकिन शुरुआती दो मैच में इंग्लैंड ने उसे दो रन और छह विकेट से शिकस्त दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें