फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvPAK: बैन के बाद और खूंखार हुए वॉर्नर, जड़ दिया टेस्ट करियर का 23वां शतक 

Fri, 29 Nov 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 73 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 166* और मार्कस लाबूछाने 126* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : CricketCountry.com
पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट के करियर में उनका यह 23वां शतक है। मैच के 52वें ओवर में उन्होंने यासिर शाह के ओवर में अपनी 23वीं सेचूरी पूरी की। इस ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेते हुए अपना शतक पूरा किया। शतक बनाने के लिए उन्होंने 156 गेंदों का सामना किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बैन के बाद वॉर्नर और खूंखार नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ वह टी-20 में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। इसके बाद पहले टेस्ट में भी उन्होंने शतक जड़ा था। बैन के बाद यह उनका पहला टेस्ट शतक था।
विज्ञापन

4 of 4
डेविड वॉर्नर
वहीं, लाबूछाने ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 169 गेंदों में अपना शतक पबरा किया। बता दें कि बॉल टैंपरिंग मामले में लगे एक साल के बैन के बाद टेस्ट टीम में लौटे स्टीव स्मिथ ने जहां एशेज सीरीज में रनों की बारिश कर दी थी, वहीं वार्नर का बल्ला खामोश रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें