फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: इस गेंदबाज पर दबाव डालना चाहते थे स्मिथ, पहले दो टेस्ट में किया है काफी परेशान

Thu, 07 Jan 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को कहा कि वह रविचंद्रन अश्विन को दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने पहले दो टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से उन्हें काफी परेशान किया और दो बार आउट भी किया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
स्मिथ पहले दो टेस्ट में रन नहीं बना सके लेकिन उन्होंने तीसरे टेस्ट के शुरुआती दिन सिडनी क्रिकेट मैदान पर कुछ आक्रामक शॉट खेलते हुए 31 रन बना लिए हैं और वह मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) के साथ क्रीज पर डटे हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप तक दो विकेट पर 166 रन बना लिए। 
विज्ञापन

3 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
स्मिथ और लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभा ली है। स्मिथ ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, 'क्रीज पर थोड़ा समय बिताकर अच्छा महसूस हो रहा है, मार्नस के साथ साझेदारी करना अच्छा रहा। मैं उसे (अश्विन को) थोड़ा दबाव में लाना चाहता था जो मैंने इस श्रृंखला में अभी तक नहीं किया है।'
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए स्मिथ बल्लेबाजी करते समय आत्मविश्वास से भरे थे, उन्होंने कहा, 'मैं ग्रिप पर थोड़ी मजबूती बनाए रखने की कोशिश कर रहा था जिसमें मैं जूझ रहा हूं इसलिए मैं आज रन जुटा पाया। मैंने शुरू में कुछ चौके भी लगाए। मार्नस अच्छा खेला, उम्मीद करते हैं कि हम कल भी अच्छी तरह बल्लेबाजी करते रहेंगे।' श्रृंखला में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें