भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश लेकर भारत में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिता रहे हैं। दोनों ही अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर उत्साहित हैं और हर पल का आनंद ले रहे हैं। स्टार क्रिकेटर विराट और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का के पहले बच्चे को लेकर हर कोई उत्सुक है और दोनों की एक-एक झलक देखने को बेताब हैं। यही कारण है कि दोनों सेलिब्रिटी जोड़ी जहां भी जाती है, पैपराजी उनका पीछा नहीं छोड़ती।