फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने रखी टोपी, बेटी ने चूमा, बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान डीन जोंस को दी गई खास श्रद्धांजलि

Sat, 26 Dec 2020 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डीन जोंस को MCG में श्रद्धांजलि देता परिवार - फोटो : ट्विटर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने 'बॉक्सिंग-डे' टेस्ट शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस को उनके घरेलू मैदान एमसीजी पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जोंस की पत्नी, बेटियां और ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एलेन बॉर्डर भी मौजूद थे। जोंस के परिवार और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉर्डर ने दूसरे टेस्ट के दौरान चाय ब्रेक पर विदाई में भी भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 4
डीन जोंस का परिवार - फोटो : स्क्रीनशॉट @cricket.com.au
बॉर्डर, जोंस की पत्नी जेन और बेटियां आगस्टा और फोबे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की बाउंड्री से लंबा वॉक किया, उनके हाथ में जोंस की बैगी ग्रीन कैप, सनग्लास और कूकाबूरा बल्ला था। मैदान के 'ग्रेट सदर्न स्टैंड' छोर पर जोंस की इन धरोहरों को रखा गया।
विज्ञापन

3 of 4
डीन जोंस का परिवार - फोटो : स्कीनशॉट @cricket.com.au
बाद में दोनों टीमों के बारहवें खिलाड़ी केएल राहुल (भारत) और जेम्स पैटिंसन (ऑस्ट्रेलिया) ने इन चीजों को बाउंड्री से सटी एक सीट पर रखा। मैदान पर जमा 30000 दर्शकों ने तालियों के साथ इसका अभिवादन किया।
विज्ञापन

4 of 4
डीन जोंस को MCG में श्रद्धांजलि देता परिवार - फोटो : ट्विटर @ICC
जोंस का इस साल सितंबर में मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह इंडियन प्रीमियर लीग की कमेंट्री के लिए वहां गए थे। जोंस के आखिरी कुछ घंटों में उनके साथ रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा, 'यह उन्हें एकदम सही श्रृद्धांजलि थी। सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें