फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Ashes: 2019 एशेज में 22 विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर इस साल टूर्नामेंट से गायब, जानें वजह

Thu, 09 Dec 2021 10:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

आर्चर को खतरनाक बाउंसर के लिए ही जाना जाता है। अपने इसी हथियार के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशानियों में डाल दिया था। आर्चर ने अपनी डेब्यू के बाद से 550 से ज्यादा बाउंसर फेंकी हैं, जो कि काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा क्रिकेट में सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में शुमार इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर इस साल एशेज नहीं खेल रहे हैं। उनकी कमी इंग्लिश टीम को पहले टेस्ट में महसूस हो रही है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले इंग्लैंड को 147 रन पर समेट दिया और अब दो विकेट के नुकसान पर 170 से ज्यादा रन बना लिए हैं। आर्चर चोट की वजह 2021/22 एशेज नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन


चोट से रिकवर कर रहे हैं आर्चर
26 साल के आर्चर कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से पूरे साल के लिए क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। इस साल अगस्त में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इसकी शिकायत हुई थी और उन्हें टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद वह टी-20 विश्व कप और अब एशेज से भी बाहर हो गए। आर्चर पिछले एक साल से किसी न किसी समस्या से जूझ रहे हैं। पहली बार उन्हें चोट की समस्या आईपीएल 2020 में हुई थी। इसके बाद बीच सीजन वह लीग से बाहर हो गए थे। 

जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 से ही चोटिल चल रहे आर्चर
इसके बाद उन्होंने वापसी की भी कोशिश की, लेकिन दोबारा चोटिल हो गए। हालांकि, उन्होंने जल्द से जल्द इससे उबरने की उम्मीद जताई है। आर्चर का कहना है कि वह मार्च 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्हें इस बात का भी दुख है कि वह एशेज में नहीं खेल रहे हैं। आर्चर 2019 एशेज में इंग्लैंड के महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक रहे थे। उनकी खतरनाक बाउंसर पर स्टीव स्मिथ चोटिल तक हो गए थे।

खतरनाक बाउंसर के लिए जाने जाते हैं आर्चर
आर्चर को खतरनाक बाउंसर के लिए ही जाना जाता है। अपने इसी हथियार के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशानियों में डाल दिया था। आर्चर ने अपनी डेब्यू के बाद से 550 से ज्यादा बाउंसर फेंकी हैं, जो कि काफी ज्यादा है। उछाल वाली पिचों पर उनकी गेंद कहर बरपाती है। आर्चर को उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के साथ ही अपनी पुरानी वाली लय हासिल कर लेंगे। आर्चर का कहना है कि वह अभी 26 साल के हैं और एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में उनका सर्वश्रेष्ठ साल आना बाकी है।

जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल फरवरी में खेला था आखिरी मैच
आर्चर आखिरी बार भारत के खिलाफ इस साल फरवरी में पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने सात विकेट झटके थे। आर्चर ने 2019 एशेज में चार टेस्ट में 20.27 की औसत से 22 विकेट झटके थे और सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में तीसरे नंबर पर थे। पहले स्थान पर पैट कमिंस (29 विकेट) और स्टुअर्ट ब्रॉड (23 विकेट) थे। ब्रॉड और इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी इस साल एशेज नहीं खेल रहे हैं।

एंडरसन और ब्रॉड पहला टेस्ट नहीं खेल रहे
2006 बाक्सिंग डे एशेज टेस्ट के बाद ब्रिस्बेन में खेला जा रहा टेस्ट पहला एशेज टेस्ट है, जिसमें  एंडरसन और ब्रॉड दोनों नहीं खेल रहे हैं। मौजूदा क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज एंडरसन काफ इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। वहीं, ब्रॉड को लेकर कप्तान जो रूट ने कोई बयान नहीं दिया है। इन दोनों की जगह एशेज 2021 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी की कमान क्रिस वोक्स, ऑली रोबिन्सन, मार्क वुड और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में
ब्रिस्बेन गाबा टेस्ट मैच में पहले दिन सिर्फ 50.1 ओवर का खेल हो सका। ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड की पारी को 147 रन पर समेट दिया। कमिंस ने पांच विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को एक विकेट मिला। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 30 से ज्यादा रन की बढ़त ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें