फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG 4th Test: जेम्स एंडरसन ने छह गेंद खेलकर इंग्लैंड को हार से बचाया, अब 5-0 से अंग्रेजों का सफाया नहीं कर पाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Sun, 09 Jan 2022 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 416 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद इंग्लैंड को पहली पारी में 294 पर ऑलआउट कर दिया और 122 रन की लीड बनाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 265 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड पर उनकी कुल बढ़त 387 रन की हुई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट बेहद रोमांचक अंदाज में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के सामने 388 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम ने पांचवें दिन 270 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त दिन का खेल समाप्त होने में दो ओवर बाकी थे।
विज्ञापन


स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ओवर और जेम्स एंडरसन ने आखिरी ओवर खेलकर इंग्लैंड को हार से बचा लिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का उन्हें व्हाइटवॉश करने का सपना भी तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 3-0 से आगे है। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट होबार्ट में 14 जनवरी से खेला जाएगा।

इंग्लैंड को मिला 388 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 416 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद इंग्लैंड को पहली पारी में 294 पर ऑलआउट कर दिया और 122 रन की लीड बनाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 265 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इस तरह इंग्लैंड पर उनकी कुल बढ़त 387 रन की हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
रूट-स्टोक्स ने अच्छी साझेदारी निभाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। जैक क्राउली और हसीब हमीद ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। हसीब नौ रन बनाकर बोलैंड की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद डेविड मलान कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर आउट हुए। क्राउली ने इस बीच टेस्ट करियर की पांचवीं फिफ्टी लगाई। वह 100 गेंदों पर 13 चौके की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स ने पारी संभाली।

बोलैंड ने झटके दो विकेट
दोनों ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई। रूट 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने विकेटकीपर एलेक्ट कैरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद स्टोक्स ने 26वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। वह 123 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। स्टोक्स और बेयरस्टो के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद जोस बटलर कुछ खास नहीं कर सके। 85वें ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड को दो झटके दिए। 

बेयरस्टो ने शानदार पारी खेली
उन्होंने जोस बटलर और मार्क वुड को पवेलियन भेजा। बटलर 11 रन और वुड शून्य बना सके। इंग्लैंड को बेयरस्टो से उम्मीदें थीं और वह इस उम्मीद पर खरे उतरे। उन्होंने 105 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। बेयरस्टो ने पिछली पारी में शतक जड़ा था। उनके रूप में इंग्लैंड को पारी के 92वें ओवर में आठवां झटका लगा।  इसके बाद जैक लीच ने स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ मिलकर पारी संभाली।

लीच को स्मिथ ने पवेलियन भेजा
दोनों ने मिलकर 8.2 ओवर (50 गेंद) निकाले। लीच को इंग्लैंड की पारी के 100वें ओवर में स्टीव स्मिथ ने वार्नर के हाथों कैच कराया। इसके बाद एंडरसन और ब्रॉड ने मिलकर टीम को हार से बचा लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट लिए। नाथन लायन और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें