फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज के आखिरी मैच में भी कप्तान क्लार्क ने कटाई 'नाक'

विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज के आखिरी मैच में अपनी इज्जत बचाने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहला दिन भले ही अच्छा रहा। पर कप्तान माइकल क्लार्क एक ‌बार फिर फेल हो गए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ठोस शुरुआत की है। केनिंग्टन ओवल में जारी इस टेस्ट मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए।

स्टीवन स्मिथ (नाबाद 78)  और एडम वोग्स (नाबाद 47) पहले दिन तक क्रीज पर डटे रहे। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम के ओपनर ‌क्रिस रोजर्स (43) और डेविड वार्नर (85) ने टीम को ठोस शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। वार्नर ने फिफ्टी जमाई जबकि रोजर्स अपने पचासे से महज 7 रन से चूक गए।
विज्ञापन


वहीं, करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क बल्ले से फिर नाकाम रहे। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 3-1 से आगे है। यह टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क और सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स के लिए विदाई मैच भी है। ये दोनों खिलाड़ी इस मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

आखिरी मैच पर बोले कंगारू कप्तान क्लार्क

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क को इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवां और अंतिम एशेज टेस्ट तीन दिन में खत्म होने की उम्मीद है। क्लार्क इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।

उनका कहना है कि ओवल की पिच हरी-भरी है जिससे उनके बल्लेबाजों को पूरी सीरीज में खासे परेशानी हुई है। सिडनी डेली टेलीग्राफ में लिखे अपने स्तंभ में क्लार्क ने कहा है, ओवल की पिच अब तक की सबसे हरी-भरी है। मैंने पूरी सीरीज में ऐसा देेखा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि यह मैच भी तीन दिन में खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, इस मैच का परिणाम अपने पक्ष में करने का जिम्मा हमारा है लेकिन इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें