फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG, 4th Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकने उतरेगा इंग्लैंड, सिडनी में चौथा मुकाबला आज से

Wed, 05 Jan 2022 12:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को लिया गया है।
विज्ञापन
पैट कमिंस विकेट के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में जीत के नायक रहे स्कॉट बोलैंड को बुधवार से सिडनी में शुरू होने वाले चौथे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए टीम में कायम रखा है। मेलबर्न में पिछले मैच में बोलैंड ने दूसरी पारी में सात रन देकर छह विकेट लेकर इंग्लैंड को दूसरी पारी में 68 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच शेष रहते ही 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर एशेज अपने नाम कर दी। 
विज्ञापन


उधर सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड का फोकस अब साख बचाने और ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकने पर है। इंग्लैंड की टीम पिछले 13 टेस्ट मैच से ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। उसकी मुख्य चिंता बल्लेबाजी है क्योंकि कप्तान जो रूट को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। 

2019 के बाद ख्वाजा की वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया है। मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को लिया गया है। ख्वाजा ने 2019 के बाद टीम में वापसी की है। 
विज्ञापन


अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण लगातार तीसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे जिससे बोलैंड की अंतिम एकादश में जगह को लेकर चल रही चर्चा भी समाप्त हो गई। ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की जिम्मेदारी मुख्य रूप से कमिंस, मिशेल स्टार्क, बोलैंड और स्पिनर नॉथन लियोन पर रहेगी जबकि उनकी मदद के लिए ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी टीम में हैं।

इंग्लैंड ने दिया स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका
इंग्लैंड की कोरोना वायरस से जुड़ी चिंता मैदान से इतर है। उसके मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य मेलबर्न में एकांतवास पर हैं और सिडनी मैच के दौरान उपस्थित नहीं रहेंगे। सिल्वरवुड की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने 35 वर्षीय तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को अंतिम एकादश में शामिल किया है। 

यह इंग्लैंड की टीम में किया गया एकमात्र बदलाव है। ब्रॉड ने सीरीज में अब तक केवल एक मैच खेला है जिस पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी हैरानी जताई है। ब्रॉड को ओली रॉबिन्सन की जगह लिया गया है जो कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें