फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा, महज इतने गेंदों पर जड़ा पचासा

Sat, 21 Nov 2026 03:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हैरी ब्रूक ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। ब्रूक ने महज 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी बल्लेबाज का सबसे तेज पचासा है।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पूर्व कप्तान जोस बटलर को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में ब्रूक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम गेंदों में टी20 अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

ब्रूक ने जड़ा नौवां अर्धशतक
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 13 के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर गंवा दिए थे। साल्ट 0 और एन्यूरिन डोनाल्ड 10 रन के स्कोर पर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान हैरी ब्रूक ने विकेट गिरने का दबाव अपने ऊपर नहीं लिया और क्रीज पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। ब्रूक ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सबसे तेज टी20 अर्धशतक है। ब्रूक 28 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। ब्रूक के टी20 करियर का यह नौवां अर्धशतक था।  

हैरी ब्रूक ने पूर्व कप्तान जोस बटलर द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए सबसे तेज टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ा। बटलर ने 2018 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी टी20 मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में ब्रूक दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से रवि बोपारा और ईयोन मॉर्गन हैं। रवि बोपारा ने होबार्ट में 2014 में हुए मुकाबले में 7 छक्के लगाए थे। ईयोन मॉर्गन ने भी 2015 में कार्डिफ में हुए मैच में 7 छक्के लगाए थे। 

ब्रूक का यह अर्धशतक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में लगाया गया दूसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक है। मेलबर्न में सबसे तेज टी20 अर्धशतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन

टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
इंग्लैंड ने छह ओवर के पावरप्ले में दो विकेट खोकर 74 रन बनाए। यह इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, 2018 में एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड ने शुरुआती छह ओवरों में 70 रन बनाए थे, जबकि 2009 में इंग्लिश टीम ने पावरप्ले में 69 रन बटोरे थे। बैंटन भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 22 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सैम करन ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें