ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में सोमवार को नाइजीरिया पर शानदार जीत दर्ज की। कंगारू अंडर-19 टीम ने नाइजीरियाई टीम को 10 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया की पूरी टीम महज 61 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 7.4 ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया। नाइजीरिया के पांच बल्लेबाजों ने खाता तक नहीं खोल पाए। इसके अलावा छह बल्लेबाजों ने 10 तक का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए।
वहीं, एक और अन्य मुकाबले में वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर इंग्लैंड को 71 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए और विपक्षी टीम को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में इंग्लैंड की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी।