ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और डेविड वार्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया। वहीं, स्टोइनिस चोट की वजह से इस मैच से बाहर हुए हैं। अगर समय रहते स्टोइनिस फिट नहीं हुए तो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने बल्ले से सिर्फ छह गेंदें खेलीं और दूसरे वनडे में केवल तीन ओवर फेंके। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 113 रन से जीता। न्यूजीलैंड की पारी के 23वें ओवर में स्टोइनिस ने जिमी नीशम का विकेट लेने के एक ओवर के बाद मासपेशियों में खिंचाव के चलते मैदान छोड़ दिया और फिर मैदान पर नहीं लौटे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "स्टोइनिस पर्थ में अपनी फिटनेस पर काम करेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 21-26 सितंबर तक तीन टी20 मैचों के लिए भारत का दौर करना है। इस सीरीज से पहले फिट होने के लिए स्टोइनिस के पास एक सप्ताह का समय है। बयान में आगे कहा गया है कि वॉर्नर चोटिल नहीं हैं। 12 महीने के व्यस्त क्रिकेट से पहले उन्हें परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका दिया गया है। चोटिल खिलाड़ियों की जगह पर तेज गेंदबाज नाथन एलिस को वनडे टीम में सामिल किया गया है। रविवार को केर्न्स में आखिरी मैच के लिए वह टीम के साथ जुड़े हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे मैच में एरोन फिंच आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। वह पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके हैं। इस सीरीज के ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत रवाना होगी। इस टी20 सीरीज में भी फिंच टीम के कप्तान होंगे। उनकी अगुआई में टीम 20 सितंबर से मोहाली में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क और एडम जम्पा।