ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फिल ह्यूज ने कहा कि अपनी सही तकनीक के कारण उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनरों का सामना करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। ह्यूज ने कहा, ‘मैंने पिछले 12 महीनों में अपने खेल में स्वीप शॉट को शामिल किया है।
2011 में श्रीलंकाई दौरे पर गेंद काफी टर्न होती थी और मैं वहां से इस शॉट को खेल रहा हूं। हालांकि मैंने यह शॉट कम खेला है लेकिन मेरा मानना है कि मुझे अभी इस पर काफी सुधार करना है। मैंने इंग्लैंड की भारत दौरे की काफी फुटेज देखी है। भारत में बहुत जगह विकेट काफी सपाट है और लड़के इन विकेट पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। लेकिन कुछ विकेट काफी चुनौतीपूर्ण हैं, जहां गेंद काफी जल्दी टर्न लेना शुरू कर देती है।’