फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम के स्पेशलिस्ट क्रिकेटर्स पहुंचे चेन्नई 

Sat, 09 Sep 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
जेम्स फॉकनर - फोटो : file photo
विज्ञापन
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे सीरीज 17 सितंबर से शुरू होगी, जिसके लिए मेहमान टीम के वन-डे स्पेशलिस्ट क्रिकेटर्स शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक सीरीज होने की उम्मीद है, जिसको लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया टीम के नाथन कोल्टर-नाइल, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा और केन रिचर्डसन कल देर रात चेन्नई पहुंचे। 


बता दें कि केन रिचर्डसन का नाम पहले भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम में नहीं था, लेकिन तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह दी गई। ऑस्ट्रेलिया के सफल तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले ही टीम से बाहर हैं, ऐसे में टीम को अतिरिक्त पेसर की जरूरत थी।

कप्तान स्टीव स्मिथ समेत शेष ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को भारत पहुंच जाएगी बता दें कि स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई है। टीम बांग्लादेश से सीधा ही भारत पहुंचेगी। 
विज्ञापन


17 सितंबर को भारत के साथ सीरीज शुरू करने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के साथ एक अभ्यास मैच खेलना है। गुरकीरत मान की कप्तानी में प्रेसीडेंट इलेवन और स्मिथ की टीम के बीच ये मैच 12 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, एश्टन आगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कोल्टर-नाइल, पैट कमिंस, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जम्पा और केन रिचर्डसन।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें